पालक का सूप Palak Soup Recipe in Hindi

पालक का सूप Palak Soup Recipe in Hindi

आज हम आपको एक ऐसा सूप के बारे में बता रहे है जो स्वाद के साथ साथ हेल्थ के लिए भी बहुत बढ़िया है पालक का सूप Palak सूप!

पालक में मौजूद गुण की बात की जाए, तो ये फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, विटामिन-के1, विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई, विटामिन बी6, विटामिन बी9 आदि कई सारे पोषक तत्व होते हैं

पालक के फायदे – Benefits of Spinach in हिंदी

  • वजन घटाने के लिए
  • कैंसर में उपयोगी
  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए
  • हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए
  • मस्तिष्क स्वास्थ्य और तंत्रिका तंत्र  के लिए
  • हार्ट अटैक के खतरे में बचाव
  • ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए
  • एनीमिया (Anemia) के खतरे को कम करने में
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए
  • पाचन स्वास्थ्य
  • आयरन की कमी को पूरा करने के लिए
  • गर्भावस्था में पालक के फायदे
  • मांशपेशियों को स्वस्थ बनाने के लिए

मिक्स वेजिटेबल सूप in Hindi Vegetable Soup

पालक का सूप सामग्री

  • पालक – 250 ग्राम
  • टमाटर – 2 एवरेज साइज
  • अदरक स्वाद अनुसार
  • सादा नमक स्वाद अनुसार
  • काला नमक – 1/4 चम्मच
  • काली मिर्च – एक चथाई चम्मच
  • नीबू – 1/2
  • मक्खन -1 टेबल स्पून
  • क्रीम – 2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां  कटा हुआ

पालक का सूप विधि

  • पालक को साफ कर लीजिये, पालक के पत्त्तों को ३-४ बार पानी में डुबो डुबो कर अच्छी तरह धो लीजिये. टमाटर को भी सही से धो लीजिये, अदरक धो को चील लीजिये
  • पालक को सही से बारीक़ कट कर लिजीये और फिर टमाटर और अदरक कट कर लिजीये और सबको एक कुकर में डाल कर २ सिटी लगा लीजिए
  • फिर गैस बंद कर दीजिए और पालक को ठंडा होने दीजिए और छन्नी में डाल कर पानी निकल ले
  • पालक टमाटर अदरक को ठंडा होने के बाद, मिक्सर से बारीक बारीक़ पीस लीजिये
  • पिसे हुये मिश्रण में 3 कप पानी मिलाइये और छान लीजिये. छाने गये सूप को फिर से आग पर रखिये. इसमें सादा नमक, काला नमक और काली मिर्च डालिये, सूप में फिर से उबाल आने के बाद 5 मिनिट और पका लीजिये.
  • पालक का सूप बन गया है, आग बन्द कर दीजिये. सूप में मक्खन डालिये और मिलाइये, नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये.
  • गरमा गरम पालक का सूप प्याले में निकाल लीजिये और सूप के ऊपर क्रीम और हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमागरम पालक का सूप को सूप स्टिक या कुरकुरी ब्रेड के साथ परोसिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *